पूर्णिया, मार्च 17 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित धमदाहा थाना परिसर में जिला पदाधिकारी पूर्णिया के आदेश पर विभिन्न कांडों में जब्त कुल 817.310 लीटर देसी एवं विदेशी शराब को विनष्ट किया गया। इस दौरान मद्य निषेध थानाध्यक्ष राज कुमार तथा धमदाहा थानाध्यक्ष रवि शंकर कुमार मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार अनुमंडल के विभिन्न थानों में जब्त 590.310 लीटर विदेशी शराब और 207 लीटर देसी शराब को गड्ढे में डालकर नष्ट किया गया। इसमें धमदाहा थाना के अलग-अलग कांडों में जब्त 503.310 लीटर विदेशी और 4 लीटर देसी शराब, टीकापट्टी थाना में आठ कांडों से जब्त 85 लीटर, बीकोठी थाना में सात कांडों से 57 लीटर, रघुवंशनगर थाना में चार कांडों से 29.500 लीटर, बलिया थाना में एक कांड से 3.5 लीटर तथा रूपौली थाना में चार कांडों से जब्त 87 लीटर विदेशी और 21 लीटर देस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.