पूर्णिया, अप्रैल 28 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिला अन्तर्गत सोमवार को 8146 गैस सिलेंडर संबंधित उपभोक्ताओं को एजेंसियों द्वारा उपलब्ध कराया गया है। अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि कुल 8608 गैस उपभोक्ताओं द्वारा पूर्णिया जिलान्तर्गत संचालित एलपीजी गैस एजेसियों से गैस सिलेंडर का डिमांड किया गया। नियमानुसार 8146 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण एजेंसियों द्वारा संबंधित गैस उपभोक्ताओं को किया गया है। अभी भी 18171 गैस सिलेंडर संबंधित एजेसिंयों के गोदामों में हैं। पूर्णिया में एल पी जी गैस सिलेंडर कि स्थिति सामान्य है। जिले में गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। गैस एजेंसियों द्वारा नियमित रूप से पूर्व की तरह संबंधित गैस उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की सेवा नियमित रूप से दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...