811 विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प
हरदोई, अगस्त 20 -- सवायजपुर। 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चौकी वाली गली स्थित सुदर्शन भवन सेवा केंद्र सवायजपुर की ओर से क्रेन ग्रोवर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 811 विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा दिलाई गई। ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने कहा कि नशा केवल बीड़ी, सिगरेट, शराब, तंबाकू और गुटखे का ही नहीं होता, बल्कि काम, क्रोध, लोभ, मोह और अहंकार जैसे विकार भी मनुष्य के जीवन को प्रभावित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि नशा करना ही है तो नारायणी नशा, पढ़ाई का नशा और अच्छी बातों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.