81 वाहनों का चालान, 81 हजार समन
भदोही, मई 28 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने शांति भंग की आशंका में 12 लोगों को पाबंद किया। सभी पर मारपीट और शांति व्यवस्था में खलल डालने का आरोप था। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने पर 76 दोपहिया और पांच चारपहिया समेत कुल 81 वाहनों का चालान किया। साथ ही 81 हजार रुपये का समन जारी किया गया। गोपीगंज पुलिस ने कस्बा क्षेत्र से सात, कसिदहां से दो, सुरियावां पुलिस ने महदेपुर से दो और गोविंदपट्टी से एक व्यक्ति को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। भीषण गर्मी और लू के बीच पुलिस के वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.