81 लाभार्थियों का टीकाकरण
पूर्णिया, मई 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।उत्क्रमित उच्च विद्यालय गंगा भवन खोखा श्रीनगर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत एचपीवी टीकाकरण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन दी गई जो सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अत्यंत प्रभावी मानी जाती है। इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा दिवाकर राजपाल, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सुरेंद्र कुमार मंडल, सीएचओ राहुल कुमार, रिंकी कुमारी मिथिलेश देव, मिथलेश कुमार, रंजना कुमारी एवं आशा फैसिलिटेटर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रखंड स्वास्थय प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि 81 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.