शाहजहांपुर, मार्च 13 -- शाहजहांपुर। छुट्टा पशुओं की समस्या समेत अन्य मुद्दों को लेकर भारतीय कृषक दल का गांधीवादी सत्याग्रह जारी है। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में 22 दिसंबर से खिरनीबाग में शुरू हुआ आंदोलन 81 दिन बाद भी जारी है। आंदोलन तहसील मुख्यालय से निकलकर गांवों तक पहुंच चुका है। प्रमोद यादव ने कहा कि समस्या को लेकर कई बार आवाज उठाई गई, लेकिन प्रशासन ने बातचीत की पहल नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आंदोलन उग्र हुआ तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। बताया कि 16 मार्च को प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर मामले से अवगत कराएगा। वहीं 23 मार्च को खिरनी बाग में भगत सिंह के शहीदी दिवस पर किसान महापंचायत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.