81 दिनों से बिना वेतन घर बैठे व्यावसायिक प्रशिक्षक
पिथौरागढ़, जून 20 -- प्रकाश पांडेय, पिथौरागढ़। राजकीय विद्यालयों में संचालित व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम से जुडे जनपद के 35 कर्मियों ने दुबारा नियुक्ति की गुहार लगाई है। टेंडर अवधि समाप्त होने के बाद 1 अप्रैल 2026 से कार्यक्रम से जुड़े लगभग 300 व्यावसायिक प्रशिक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। इसके चलते प्रदेशभर में हजारों विद्यार्थियों की कौशल व रोजगारोन्मुखी शिक्षा पूरी तरह प्रभावित हो गई है। प्रशिक्षक चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि सैकड़ों प्रशिक्षक पिछले 81 दिनों से बिना कार्य और बिना वेतन के घर बैठे हैं। इससे उनके सामने गंभीर आर्थिक और पारिवारिक संकट खड़ा हो गया है। विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र ही प्रशिक्षकों की सेवाएं बहाल करने व कार्यक्रम को दुबारा चालू करने की मांग उठाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.