नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- इन दिनों सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से 1980 के दशक की रेट्रो स्टाइल फोटो बनाने का ट्रेंड जमकर धमाल मचा रहा है। इस ट्रेंड में आम लोगों से लेकर फिल्मी हस्तियां और IAS-IPS अधिकारी भी खुलकर भाग ले रहे हैं। इसी सोशल मीडिया ट्रेंड को फॉलो करते हुए देश की दो चर्चित युवा प्रशासनिक हस्तियों-आईपीएस (IPS) आशियाना चौधरी और उनके पति आईएएस (IAS) अभिनव सिवाच की रेट्रो AI तस्वीरें इंस्टाग्राम पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं। 1980 के दशक के सिनेमाई लुक वाली यह तस्वीर एक काल्पनिक फिल्म के ड्रामैटिक पोस्टर जैसी दिख रही है, जिसका शीर्षक 'दिल के मुसाफिर' रखा गया है।"आखिरकार, हम अपनी जिंदगी के ड्रामैटिक एक्टर हैं" सोशल मीडिया पर 'दिल के मुसाफिर' पोस्टर शेयर करते हुए आईपीएस आशना चौधरी ने एक बेहद विचारशील और रोमांटिक...