नई दिल्ली, जून 3 -- घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार के बीच बुधवार को टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 582.15 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयर करीब 17 पर्सेंट चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले एक महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 35 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर से 80 पर्सेंट लुढ़क गए थे। इस लेवल से अब कंपनी के शेयरों में करीब 100 पर्सेंट की तेजी आई है। करीब 100% चढ़ गए हैं तेजस नेटवर्क्स के शेयरटाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर 4 महीने से कुछ ज्यादा समय में करीब 100 पर्सेंट उछल गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 27 जनवरी...