8077 मरीजों ने दी टीबी को मात, 208 गांव हुए टीबी मुक्त
जौनपुर, मार्च 24 -- जौनपुर, संवाददाता। क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में जिले में सकारात्म परिणाम सामने आए हैं। नियमित इलाज, जागरूकता और सरकारी योजनाओं के चलते अब तक 8077 मरीज टीबी को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1841 मरीजों का इलाज जिलेभर के सरकारी अस्पतालों में जारी है। हर वर्ष 24 मार्च को विश्व टीबी दिवस के अवसर पर 'टीबी मुक्त पंचायत' अभियान के तहत टीबी मुक्त घोषित गांवों और पंचायतों को सम्मानित किया जाता है। इस दौरान पंचायतों को महात्मा गांधी की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं। पंचायतों को उनके प्रदर्शन के आधार पर कांस्य, रजत और स्वर्ण श्रेणी में सम्मान मिलता है।जिले में अब तक 208 गांव टीबी मुक्त घोषित किए जा चुके हैं, जिनमें 169 गांवों को कांस्य, 67 को रजत और 2 गांवों को स्वर्ण श्रेणी का सम्मान ब्लाक स्तर पर दिया जाएगा। स्वास्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.