नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- OPPO भारत में अपनी K सीरीज का नया स्मार्टफोन OPPO K14 Plus लॉन्च करने वाला है। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है कि यह फोन 29 सितंबर 2026 को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही ओप्पो ने फोन के कई सारे फीचर्स का खुलासा भी कर दिया है। कंपनी के मुताबिक OPPO K14 Plus में 144Hz AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक है। फोन में 8000mAh बैटरी है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP OIS मेन कैमरा मिलेगा, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। OPPO ने फोन को IP69K रेटिंग और Damage Proof 360 Armour Body के साथ मजबूत भी बनाया है। Flipkart पर ही मिलेगा फोन OPPO K14 Plus की सेल Flipkart पर एक्सक्लूसिव होगी। कंपनी ने बताया है कि फोन की सेल के दौरान Big Billion Days के तहत ग्राहकों ...