नई दिल्ली, मई 12 -- टेक कंपनी Realme जल्द अपना नया स्मार्टफोन Realme 16T 5G लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक पोस्टर जारी करके फोन की लॉन्च डेट और कुछ बड़े फीचर्स कन्फर्म कर दिए हैं। यह स्मार्टफोन 22 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च से पहले सामने आए पोस्टर में फोन का डिजाइन भी दिखाया गया है। खास बात यह है कि कंपनी इस फोन को "All-Star Battery, Superstar Portraits" टैगलाइन के साथ प्रमोट कर रही है। Realme 16T 5G में 8000mAh की बड़ी बैटरी Portrait Star कैमरा, फोन में पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए खास AI फीचर्स दिए जा सकते हैं। Realme 16T 5G के फीचर्स Realme 16T 5G फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी है। इतनी बड़ी बैटरी का मतलब है कि यूजर्स को लंबे समय तक बैकअप मिल सकता है। खासकर गेमिंग, वीडियो देखने और लगातार इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले लोगों...