80000 से ज्यादा घरों तक पहुंच गई ये इलेक्ट्रिक कार, अब आ रहा नया इंडल्ज एडिशन; 449Km तक रेंज
नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- MG मोटर इंडिया ने 11 सितंबर, 2024 को विंडसर EV लॉन्च की थी। इसे CUV (क्रॉसओवर यूटिलिटी व्हीकल) कैटेगरी में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के साथ ही विंडसर EV ने कामयाबी का सफर तय करना शुरू कर दिया। ये देखते ही देखते देश की नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार बन गई। विंडसर EV की दम पर कंपनी भी सेगमेंट में नंबर-2 पोजीशन पर पहुंच गई। अपने 2 साल के सफर के दौरान इसकी 80,000 से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं। सालों तक सेगमेंट में राज करने के बाद अब इस CUV की सेल्स में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, ये अपना नंबर-1 का ताज भी गंवा चुकी है। यही वजह है कि अब इसमें बदलाव का वक्त आ गया है। दरअसल, कंपनी ने इसके इंडल्ज एडिशन (Indulge Edition) का टीजर जारी किया है। हालांकि, कंपनी ने टीजर में इस एडिशन से जुड़ी पूरी जानकारी शेयर नहीं की है। फिर भी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.