800 शिक्षक- शिक्षिकाओं के खिलाफ दायर प्राथमिकी शीघ्र होगी वापस
छपरा, मार्च 19 -- छपरा, एक संवाददाता। सारण जिले के 800 शिक्षक -शक्षिकाओं के खिलाफ दायर की गई प्राथमिकी शीघ्र वापस होगी। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद अफाक अहमद ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षकों के खिलाफ दायर प्राथमिकी को वापस लेने के लिए सभी कागजातों को जिला पदाधिकारी को समर्पित करने के लिए पत्र प्रेषित किया है। ताकि शिक्षकों को इस प्राथमिकी की कार्रवाई से मुक्त किया जा सके। इधर बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ सारण के जिलाध्यक्ष विनोद यादव व विधान पार्षद प्रतिनिधि डॉ ज़फर हुसैन ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण से गुरुवार को मुलाकात की। इस दरम्यान फरवरी 2020 में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पटना द्वारा आहुत हड़ताल में सम्मिलित शिक्षकों के खिलाफ दायर की गई प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की गई। सखी वार्ता से महिलाओं को मिला सशक्तिकरण और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.