लखनऊ, अप्रैल 28 -- लखनऊ समस्त डिपो समाचार पत्र वितरक सेवा समिति की शाखा चौक समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति की ओर से दो अप्रैल को नि: शुल्क कैम्प आयोजित किया गया। सराय माली खां चौपटिया रोड स्थित प्रकाश स्टोर पर चौक डिपो अध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा व सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल की ओर से शिविर लगाया गया है शिविर में शिविर में ई श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड,हेल्थ कार्ड,ई पैन कार्ड के 800 लोगों ने पंजीकरण कराया। कुछ कार्ड बनाकर दिये गए। बाकी बन के आने के बाद वितरित किये जाएंगे। इस मौके पर आचार्य राजेश शुक्ला,अंकुर दीक्षित, अरुण रस्तोगी, अभय रस्तोगी,मनोज तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, संकेत मिश्रा आदि वितरकों ने भी निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया। एनजीओ के मो*मुजम्मिल खान,प्रियांक पांडे, मो*सलीम,मो*असद कुरैशी,मो* ज़ैद, दिनेश चं...