सोनभद्र, अप्रैल 9 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस और पूर्ति निरीक्षक दुद्धी ने अवैध रूप से पिकअप में लादकर ले जाए जा रहे 800 लीटर डीजल और 30 लीटर पेट्रोल को जब्त कर लिया। चालक डीजल और पेट्रोल से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका।शक्तिनगर थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि बोदरा बाबा के पास पिकअप पर चार प्लास्टिक ड्रम में 800 लीटर तथा लगभग 30 लीटर पेट्रोल कहीं जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक दुद्धी अखिलेश कुमार तिवारी के साथ बोदरा बाबा के पास पिकअप को रोककर प्रपत्र मांगा गया। इस पर चालक ने कोई डीजल पेट्रोल का प्रपत्र प्रस्तुत नहीं किया। पिकअप के साथ प्लास्टिक कें ड्रम में डीजल-पेट्रोल को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। पिकअप एक निजी कंपनी की बताई जा रही है, जो रेलवे ट्रैक बिछाने के निर्माण कार्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.