800 मीटर में विनीता, 400 मीटर में अंजली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया
बरेली, जून 2 -- 29वीं उत्तर प्रदेश सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में एक व दो जून को हो रहा है। पहले दिन बरेली की विनीता ने 800 मीटर में दूसरा स्थान व अंजली सिंह ने 400 मीटर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की टीम से 24 से 28 जून को भुवनेश्वर, उड़ीसा मे आयोजित 65वी इंटर स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 मे प्रतिभाग करेंगे। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय खेल अधिकारी चंचल मिश्रा, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के चेयरमैन सुनील गुप्ता, अध्यक्ष जयदेव नानी, कोषाध्यक्ष राजा, अजय कश्यप, पुष्पेंद्र सिंह, पंकज कुमार, सत्यवीर यादव, राम अवतार सिंह एवं राजू ने शुभकामनाएं दी। यह भी पढ़ें- मेरठ के खिलाड़ियों ने एथलेटिक चैंपियनशिप में दिखाया दम
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.