800 मीटर दौड़ में रोहित ने रजत पदक जीता
बरेली, जून 15 -- लुधियाना में आयोजित सीरिज-नौ ओपन स्टेट चैंपियनशिप में बरेली के रोहित भदौरिया ने 800 मीटर रेस में रजत पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। बदायूं के रहने वाले रोहित के पिता किसान हैं। रोहित पिछले तीन वर्षों से बरेली में रहकर नियमित अंतर्राष्ट्रीय एथलीट व एनआईएस कोच अजय कश्यप से नि:शुल्क प्रशिक्षण ले रहा था। रोहित की इस सफलता पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी चंचल मिश्रा, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर समेत अन्य ने बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- 800 मीटर दौड़ में रोहित ने रजत पदक जीता यह भी पढ़ें- इंडियन एथलेटिक्स सीरीज-9 में अमित ने जीता सिल्वर मेडल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.