मैनपुरी, फरवरी 26 -- नेशनल पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर 68 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. एसके निमेष ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। खेल आयोजन की शुरुआत काजल और दीक्षा की सरस्वती वंदना से हुई। बीएससी की छात्रा शिवा ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। प्रतियोगिताओं में आयोजित 800 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से राजपुत्र प्रथम, नवनीत द्वितीय व आशीष तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में सपना प्रथम, राखी द्वितीय व छवि सिंह तृतीय रहीं। सौ मीटर में शिवा सक्सेना व मुस्कान ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में हिमांशु और सुहानी राठौर विजेता रहे। गोला फेंक व चक्का फेंक में आशु यादव और सुहानी राठौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.