बागेश्वर, मार्च 5 -- कपकोट। ग्रामसभा चलकाना के तोक किरमापानी निवासी महेश बघरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद ग्रामीण उन्हें करीब 800 मीटर की खड़ी चढ़ाई पीठ पर लादकर सड़क तक लाए। वहां से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वरिष्ठ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुविधा के अभाव का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। ग्रामीणों के अनुसार तोक किरमापानी, ग्रामसभा चलकाना की मुख्य सड़क से लगभग 800 मीटर दूर स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए सीधी और कठिन चढ़ाई पार करनी पड़ती है। आपातकालीन स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.