मुंगेर, जनवरी 28 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। गणतंत्र दिवस के अवसर पर संग्रामपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित संत मैरी इंग्लिश स्कूल में देशभक्ति और राष्ट्रगौरव से ओतप्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा आकर्षक झांकी के साथ 800 फीट लंबे तिरंगे झंडे के साथ रैली निकाली गयी। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण देशभक्ति में रंग गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ संग्रामपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार झा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को संविधान, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन का महत्व बताया तथा इस प्रकार के आयोजनों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरक बताया। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक जींस के एलोसियस एवं विद्यालय के निर्देशक रोशमीन वर्गीस उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.