जौनपुर, मई 22 -- जौनपुर, संवाददाता। लेखपाल भर्ती परीक्षा 2025 गुरुवार को जिले के 21 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के लिए कुल 9696 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7802 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1894 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जनपद में परीक्षा की उपस्थिति 80.47 प्रतिशत रही। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए 21 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट, 21 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 10 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज, विधि महाविद्यालय पीलीकोठी तथा जीजीआईसी इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, पेयजल, विद्युत, शौचालय तथा परीक्षार्थियों ...