फतेहपुर, दिसम्बर 27 -- जहानाबाद। घाटमपुर रजबहे में पानी के अभाव में फांकाकसी के दौर से गुजर रहे हजारों किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। रिंद नदीं में 80.41 करोड़ से पंप केनाल स्थापित होगा। जिससे पानी के लिए तरस रहे करीब 3166 हेक्टयर भूमि का सूखा खत्म होगा। शनिवार को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कोड़ा जहानाबाद में भूमि पूजन कर पंप केनाल का शिलान्यास किया। उन्होंने पांच अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए किसानों को सौगात सौपते कहा कि अरसे से सिंचाई की परेशानी से अब जल्द छुटकारा मिलेगा। जलशक्त मंत्री ने कहा कि पंप केनाल निर्माण से कोड़ा माइनर, अमौली, सिजौली, बिजौली रजबहों तथा उनसे निकलने वाली आठमाइनरों में 3,166 हेक्टेयर क्षेत्रफल की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। इस परियोजना के लिए सदन में सांसद, विधायकों ने भी कड़ा संघर्ष किया, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.