देवरिया, मई 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। वहीं जिले में लगभग 1 लाख 76 हजार पंजीकृत श्रमिकों के सापेक्ष लगभग 80 हजार श्रमिकों ने श्रमिक पंजीयन कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया है। ऐसे में नवीनीकरण नहीं कराने श्रमिक श्रम विभाग की संचालित होने वाले योजनाओं से वंचित हो सकते हैं। श्रम विभाग द्वारा विभाग में पंजीकरण कराने वाले श्रमिकों लाभ लेने के लिए पंजीकरण कराना व पंजीकृत श्रमिकों को नवीनीकरण कराना अनिवार्य होता है। पंजीकरण के बाद उन्हें कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत घर पर विवाह करने पर 65 हजार रुपए तथा सामूहिक विवाह के अंतर्गत 1 लाख की सहायता, मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के अंतर्गत दो बच्चों के जन्म तक 26 हजार ...