देवघर, जून 13 -- मधुपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर गांव से 18 वर्षीय युवती रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। युवती अपने साथ घर में रखे 80 हजार रुपए नकद और जेवरात भी ले गई है।

परिजनों की शिकायत परिजनों ने थाने में आवेदन देकर बुढ़ई थाना क्षेत्र के अस्ता गांव निवासी मो. साजिद पर बहला-फुसलाकर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। दुर्गापुर निवासी युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी बीते दिन से घर से गायब है। खोजबीन के दौरान पता चला कि अस्ता गांव निवासी मो. साजिद उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

पुलिस की कार्रवाई पिता के अनुसार बेटी की शादी के लिए घर में नकद और जेवरात रखे थे, उसे भी बेटी अपने साथ ले गई है। युवती के पिता की शिकायत पर मधुपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस दोनों के मोबाइल लोकेशन और संभाव...