80 हजार घरों में बूंद बूंद पानी को तरस रहे लोग
रामगढ़, मई 17 -- रजरप्पा। निज प्रतिनिधि इलाके के चितरपुर व मारंगमरचा जलापूर्ति योजना पिछले 5 दिनों से बंद है। इसके वजह से लगभग 80 हजार घरों से लाखों की आबादी इससे प्रभावित है। चितरपुर व मारंगमरचा जलापूर्ति योजना के तहत चितरपुर, मायल, सांडी, तेबरदाग, सोंढ व मारंगमरचा के हजारों गांव में पानी की सप्लाई होती है। पर यह पांच दिन से बंद होने की वजह से लोग पानी के बूंद बूंद के लिए तरस रहे है। जलापूर्ति योजना से प्रभावित लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही की वजह से जलपूर्ति हमेशा बाधित रहती है। अन्य दिनों में तो नहीं गर्मी के दिनों में हमें काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। कई कई किलोमीटर दूर जाकर पीने का पानी का जुगाड़ करना पड़ता है आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अगर 5 दिनों तक पानी की आपूर्ति बंद हो तो लोग किस प्रकार से अपने नित्य काम को अंजाम दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.