बागेश्वर, अप्रैल 2 -- बागेश्वर। जनपद में पशुओं को घातक खुरपका-मुंहपका रोग से सुरक्षित करने के लिए पशुपालन विभाग ने व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया है। विकास भवन से मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने टीकाकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर 45 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के तहत जनपद में 80 हजार गाय-भैंसों और 95 हजार भेड़-बकरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी पशुओं का टीकाकरण तय समयसीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने मुख्य पशुचिकित्साधिकारी को अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने और नगरपालिका, जिला पंचायत व दुग्ध विकास विभाग का सहयोग लेने के निर्देश भी दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.