लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- कोतवाली क्षेत्र की अलीगंज रोड स्थित एक ईंट भट्ठे के पास युवक द्वारा लूट की सूचना देने का मामला सामने आया है, हालांकि पुलिस इसे प्रथम दृष्टया लेनदेन से जुड़ा मामला बता रही है। मोहल्ला राजेंद्र नगर लालपुर निवासी अनिल सिंह पुत्र भगवती सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह बाइक से जा रहा था, तभी पीछे से आए तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसकी बाइक तथा बैग छीन लिया। बैग में करीब 80 हजार रुपये रखे होने की बात कही गई है। कोतवाल अम्बर सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में मामला लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...