देहरादून, मार्च 17 -- उत्तराखंड विजिलेंस ने मंगलवार को ऊर्जा निगम के एक अवर अभियंता (जेई) को 80,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पथरीबाग स्थित विद्युत सब स्टेशन पर तैनात था। आरोपी जेई एक नए खरीदे गए अपार्टमेंट में बिजली का कनेक्शन देने और विद्युत लोड बढ़ाने की एवज में इस मोटी रकम की मांग कर रहा था। देहराखास में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के नाम पर 11 फ्लैट का अपार्टमेंट खरीदा है। इस नए अपार्टमेंट में पत्नी के नाम से बिजली का नया कनेक्शन लेने और जरूरत के हिसाब से विद्युत भार बढ़ाने के लिए उसने आवेदन किया था। आरोप है कि नया ट्रांसफार्मर न लगाने और ऐसे ही लोड बढ़ाने के लिए पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर जेई ने रिश्वत मांगी। जेई अतुल कुमार निवासी इंद्रेशनगर, देहरादून ने इसके एवज में 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.