प्रयागराज, जनवरी 2 -- साधन सहकारी समितियों की सदस्या अब किसानों के लिए अनिवार्य कर दी गई है। जिन किसानों के पास समितियों की सदस्या होगी उन्हें ही यूरिया एवं डीएपी की उपलब्धता होगी। जिले भर में 211 साधन समितियां खाद वितरण के लिए सक्रिय हैं। अब तक जिले भर से 80 हजार किसानों ने साधन सहकारी समितियों की सदस्या प्राप्त कर ली है। साधन सहकारी समितियों से यूरिया और डीएपी प्राप्त करने के लिए अभी तक सदस्यता अनिवार्य नहीं थी। लेकिन अब समितियां सिर्फ अपने सदस्यों को ही यह सेवाएं देंगी। जबकि जिन किसानों के पास फार्मर आईडी होगी वह भी खाद प्राप्त कर सकेंगे। जबकि बाहरी किसानों को खाली हाथ ही लौटना होगा। जिला सहकारिता अधिकारी विवेक कुमार यादव ने बताया कि किसान असुविधा से बचने के लिए अपने नजदीकी सहकारी समितियों की सदस्या प्राप्त कर ले जिससे उन्हें यूरिया व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.