80 से ज्यादा शिकायतों के बाद 'शुद्धीकरण' में मुकदमा
हल्द्वानी, सितम्बर 9 -- हल्द्वानी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की हल्द्वानी रैली के ठीक बाद रामलीला मैदान में हुए बहुचर्चित 'शुद्धीकरण' के घटनाक्रम ने पूरे उत्तराखंड के सियासी गलियारों में भारी भूचाल ला दिया है। इस मामले में लगातार बढ़ते विरोध और दबाव के बीच आखिरकार 80 से ज्यादा शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले में अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। हल्द्वानी में खरगे की विजय शंखनाद रैली संपन्न होने के बाद बीते दस अगस्त को रामलीला मैदान में कथित तौर पर एक संगठन ने शुद्धीकरण का अनुष्ठान किया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद से ही राज्यभर में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और दलित समाज के प्रतिनिधियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रदेशभर के थानों में जमकर विरोध प्रदर्शन किए। 80 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.