उन्नाव, अगस्त 17 -- चकलवंशी। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार न्याय सुरक्षा परिषद के तत्वावधान में एक विशाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को नई बस्ती गांव में हुआ। इसमे मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और अन्याय के खिलाफ एकजुट करना तथा व्याप्त भ्रष्टाचार से लोगों को निजात दिलाना प्रमुख बिंदु रहा।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिक राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष अंकुर सिंह तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, प्रदेश महामंत्री सूरज गुप्ता, जिलाध्यक्ष डॉ. आरके जोशी के आवास पर पहुंचकर वार्ता भी की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डीपी सिंह चौहान ने कहा कि आजादी के 80 साल बाद भी कई लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी नहीं है शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान से जीने का अधिकार हर नागरिक का है यदि कोई व्यक्ति या संस...