नई दिल्ली, जून 12 -- आयुर्वेद सिर्फ बीमारियों के इलाज के बारे में ही नहीं है, बल्कि इसे जीवन जीने के तरीके के रूप में देखा जाए तो ज्यादा सही होगा। हजारों साल पुरानी इस पद्धति में जीवनशैली से जुड़ी ऐसी आदतों का जिक्र मिलता है, जिन्हें अगर अपने जीवन में उतार लिया जाए तो शरीर और मन दोनों को स्वस्थ्य रखा जा सकता है। योग गुरु दीपक शर्मा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ऐसे ही कुछ आयुर्वेदिक नियमों के बारे में बताया है। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर ये नियम आप अपने रोजमर्रा के जीवन में अपनाना शुरू कर दें, तो 80 साल तक आपका शरीर निरोगी रह सकता है। ये छोटे-छोटे जीवन जीने के नियम अपनाना कोई मुश्किल नहीं है, बस आपको रोजाना थोड़ा सा समय निकालना है। आइए जानते हैं वो रूल क्या हैं-नियम 1: नाभि में रोज तेल डालकर सोना योग गुरु कहते हैं कि सबसे पहला नियम है कि ...