हरिद्वार, जून 5 -- पथरी क्षेत्र के 80 वर्षीय बुजुर्ग के साथ एक करोड़ रुपये की कथित जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि पहले से बिक चुकी कृषि भूमि को विवादमुक्त और वैध बताकर दोबारा बेच दिया गया। बैनामे और दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी होने के महीनों बाद बुजुर्ग को ठगी का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में 80 साल के बुजुर्ग से एक करोड़ की ठगी, 12 पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...