गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में भारतीय नव वर्ष पर सांस्कृतिक व सम्मान समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक रमेश ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण में समर्पित रहने का संदेश दिया। पूर्व कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने देशहित को सर्वोपरि बताया। कार्यक्रम में चार प्रधानाचार्य व 25 आचार्य सम्मानित हुए, जबकि 80 नवनियुक्त आचार्यों को नियुक्ति पत्र दिए गए। छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संचालन प्रतीक्षा ने किया और आभार डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में कई शिक्षाविद उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.