बलरामपुर, जून 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने मंगलवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान 80 वाहनों का ई-चालान करते हुए कुल 3 लाख 34 हजार रुपये का समन शुल्क लगाया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय व क्षेत्राधिकारी यातायात वीरसेन सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात उमेश सिंह ने अपनी टीम के साथ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों व चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने व बाइक पर तीन सवारी बैठाकर वाहन संचालन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- 80 वाहनों का ह...