आगरा, दिसम्बर 21 -- ऑल इंडिया बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन एवं भारत पेंशनर्स समाज आगरा की ओर से रविवार को विवेकानंद पब्लिक स्कूल शहीद नगर में वार्षिक आमसभा, पेंशनर्स डे व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान 80 वर्ष पूर्ण कर चुके सदस्यों, सक्रिय सदस्यों और आर्थिक सहयोग करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। मंच पर एमपी शुक्ला, जगदीश सिंह यादव, एमएस चौहान, सीताराम, मोतीलाल वर्मा, एमवाई खान, रूप सिंह, बीआर आर्या, सीबी राठौर मौजूद थे। संचालन महासचिव देव चन्द वर्मा ने किया। समारोह में कई सदस्यों ने पेंशनर्स डे पर विचार व्यक्त किए। देव चन्द वर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.