मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सरकार ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों और सैनिक विधवाओं के लिए बड़ी सौगात दी है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अंतर्गत सैनिक कल्याण निदेशालय की ओर से 'वयोवृद्ध सम्मान योजना' के तहत हर साल एकमुश्त 24 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस संबंध में सैनिक कल्याण निदेशालय के मुख्य सचिवालय ने निर्देश जारी किया है। मुजफ्फरपुर समेत सूबे के सभी जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारियों को पत्र भेजा गया है。

बैठक का निर्णय पत्र में कहा गया है कि राज्यपाल की अध्यक्षता में बीते 11 जनवरी को बैठक हुई थी। राज्य प्रबंधन समिति की 23वीं बैठक में यह निर्णय लिया गया था। इसमें सूबे के 80 वर्ष से अधिक उम्र के पूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं को 'वयोवृद्ध सम्मान योजना' के अंतर्गत 24 हजार रुपये प्रतिवर्ष आर्...