अररिया, अप्रैल 7 -- अररिया, संवाददाता डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डिस्ट्रिक्ट सोसाइटी फॉर कंप्यूटराइज्ड रजिस्ट्रेशन (स्कोर) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम बैठक में पूर्व बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई तथा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से 80 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को रजिस्ट्री कार्य में सुविधा प्रदान करने पर बल दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसे बुजुर्गों के लिए घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें कार्यालय आने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिल सके। इसके अतिरिक्त, सभी निबंधन कार्यालयों में टोकन डिस्प्ले सिस्टम स्थापित करने का निर्देश दिया गया, जिससे आम नागरिकों को अपनी बारी की जानकारी आसानी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.