गया, मई 25 -- जिले में एचआईवी संक्रमितों की पहचान के लिए सोमवार से विशेष जांच अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत जिले के 66 स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों की एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच की जाएगी। पहले दिन रेलवे स्टेशन परिसर में लगाए गए हेल्थ कैंप में 80 लोगों की जांच की गई, जिसमें एक एचआईवी संदिग्ध और एक सिफलिस मरीज की पहचान हुई। जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एचआईवी संदिग्ध पाए गए 38 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को जेपीएन अस्पताल बुलाया गया है, जहां उसकी पुनः जांच कर संक्रमण की पुष्टि की जाएगी। यह भी पढ़ें- 80 लोगों की जांच में मिला एक एचआईवी सस्पेक्टेड संबंधित व्यक्ति बेंगलुरु में मजदूरी करने जाता है। वहीं सिफलिस का मरीज भी पाया गया है, जो महिला एवं पुरुष दोनों में होने वाली यौन संचारित बीमारी ...