कटिहार, मार्च 21 -- फलका।एक संवाददाता फलका पुलिस ने सूचना पर क्षेत्र के राजधानी आदिवासी टोला में छापेमारी कर 80 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि सूचना मिली कि राजधानी आदिवासी टोला में एक महिला अपने घर में देसी शराब की बिक्री कर रही है। सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक महिला पुलिस को देख भागने का प्रयास करने लगी। जिसे महिला बल के सहयोग से पकड़ा और पूछताछ किया गया। जिसके बाद आरोपी महिला के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.