मोतिहारी, अप्रैल 13 -- अजय, लखौरा। लखौरा पुलिस व एएलटीएफ टीम ने थाना क्षेत्र के बरवा मुशहरी टोला में संयुक्त रूप से छापेमारी कर 80 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया है। पुलिस की गाड़ी देखते ही शराब धंधेबाज फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पासवान ने बताया कि शराब तस्कर की पहचान नन्हक माझी के रूप में हुई है । उक्त तस्कर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- प्रशासनिक लापरवाही से अधूरी पड़ी योजनाएं, वर्षों बाद भी नहीं हुई कार्रवाई यह भी पढ़ें- सुपौल : 1590 बोतल नेपाली शराब, दो बाइक-एसयूवी जब्त, तस्कर फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...