पीलीभीत, मार्च 1 -- गजरौला। क्षेत्र में गजरौला से शिवनगर को जाने वाली सड़क की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे है। यहां सड़क का वीडियो वायरल हुआ है। करीब 80 लाख की लागत से बनी 4.600 किमी. सड़क पर अभी निर्माण जारी है और इसी बीच सड़क के एक हिस्से में बदहाली का वीडियो वायरल हो गया है। संबंधित क्षेत्र में 220 मीटर में सीसी रोड है। यहां मार्ग पर डामर सड़क प्रस्तावित है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि मानकों के अनुरूप सामग्री न लगाए जाने से सड़क ठीक नहीं बन रही है। सड़क की मोटाई और मजबूती पर भी लोगों ने वीडियो में सवाल उठाए हैं। सड़क निर्माण ठीक से कराने की मांग करते हुए जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग क्षेत्रीय लोगों ने की है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी ने बताया कि जानकारी करके ही पूरी बात स्पष्ट हो पाएगी। जेई अजय सिंह ने बताया कि सुबह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.