चतरा, दिसम्बर 11 -- टंडवा निज प्रतिनिधि प्राइवेट बैंक सृष्टि सौभाग्य निधि लिमिटेड द्वारा 108 ग्राहकों के बीच बांटे गये 80 लाख लोन गबन होने के खिलाफ डायरेक्टर रंजीत नायक समेत दो का आमरण अनशन टंडवा में दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद बैंक से जुड़े निवेशक अपनी मांगों पर अडे़ हुए हैं। अनशन पर बैठे डायरेक्टर का कहना है प्रशासन इस मामले को हस्तक्षेप कर जमाकर्ताओं के पैसे वापस करवा दें। जानकारी के अनुसार उक्त नीजि बैंक द्वारा रोजगार सृजन को लेकर टंडवा, केरेडारी प्रखंड के विभिन्न पंचायत के 108 ग्राहकों के बीच लगभग 80 लाख के लोन बांटे थे। यही कारण है कि लगभग सौ ग्राहकों द्वारा जमा एक करोड़ अबतक बैंक प्रबंधन द्वारा वापस नहीं किया जा सका। अब जब चार साल गुजर गये तो जमाकर्ताओं द्वारा पैसा वापस करने की मांग के साथ दबाव भी कंप...