साहिबगंज, अप्रैल 19 -- साहिबगंज(फॉलोअप)। शहर के भरतीया कॉलोनी निवासी व्यवसायी सुनील भरतीया को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 80 लाख रुपया ठगी मामले में शनिवार को नगर थाना पुलिस एसबीआई के पीबीबी ब्रांच पहुंची। करीब तीन घंटे तक बैंक में रूककर पुलिस आवश्यक जानकारी हासिल की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक करीब एक दर्जन से अधिक बैंक खातों की डिटेल निकाली गई है। समझा जा रहा है कि इन बैंक खातों में ही साइबर अपराधियों ने ठगी के रुपये ट्रांसफर किये हैं। इस मामले में दो दिन पहले कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेजे गये यूपी के दोनों आरोपी को पुलिस रिमांड पर लाकर पूछताछ करने के बाद पुलिस को कुछ नये तथ्य हाथ लगे हैं। यह भी पढ़ें- एसटीएफ ने करोड़ों की ठगी में दो शातिर पंजाब से दबोचे पुलिस के मुताबिक इस मामले में पटना के एक व्यक्ति की सरगर्मी से तलाश की जा रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.