गाजीपुर, नवम्बर 29 -- दिलदारनगर (गाजीपुर)। एएनटीएफ गाजीपुर और दिलदारनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने बिहार से मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 412 ग्राम हेरोइन बरामद की जिसकी अनुमानित कीमत 80 लाख बताई गई। गिरफ्तार तस्करों में तीन बक्सर बिहार के और एक दिलदारनगर क्षेत्र का निवासी है। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। एएनटीएफ के प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह और दिलदारनगर थाने के एसआई सत्यनारायण शुक्ला ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन दिलदारनगर के गेट के बाहर पोस्ट आफिस के बगल सरकारी हैंडपम्प के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया। चारों के पास से तलाशी के दौरान 412 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (जिसका कीमत लगभग 80 लाख रुपये), एक मोटर साइकिल, 4 मोबाइल फोन और 2025 रुपए बरामद किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.