जामताड़ा, फरवरी 9 -- 80 लाख की योजनाओं का विधायक ने किया शिलान्यास करमाटांड़, प्रतिनिधि। सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने सोमवार को करमाटांड़ प्रखंड के उदयपुर सहित विभिन्न गांवों में लगभग 80 लाख रुपए की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने एनआरईपी मद से उदयपुर गांव में 07 लाख 14 हजार रुपए की लागत से पीसीसी सड़क निर्माण तथा भूमि संरक्षण विभाग की ओर से चार गांवों में तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ किया। वहीं भूमि संरक्षण विभाग से जसायडीह गांव में 16 लाख 92 हजार, डुमरिया गांव में 16 लाख, मंझलाडीह गांव में 18 लाख 50 हजार तथा बरियारपुर गांव में 17 लाख 30 हजार की लागत से निजी तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इन सभी योजनाओं का शिलान्यास विधायक ने फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। मौके पर विधायक ने कहा कि सभी योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.