80 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 3 -- लखीमपुर। मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पलिया पुलिस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने भीरा रोड मेला घाट मोड़ के पास से चार शातिर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 400 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सनी कुमार गुप्ता निवासी पलिया, पप्पू सिंह निवासी पीलीभीत, तरसेम सिंह निवासी उत्तराखंड और परमजीत सिंह निवासी पढ़ुआ के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से स्मैक के अलावा चार मोबाइल फोन और 3,160 की नकदी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में से सनी कुमार गुप्ता, पप्पू सिंह और परमजीत सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास है, जिन पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.