80 लक्जरी स्लीपर बसों का चालान, 12 बसें सीज
हरिद्वार, जून 30 -- हरिद्वार, संवाददाता। परिवहन विभाग ने जिले में संचालित लक्ज़री स्लीपर बसों के खिलाफ दो दिवसीय सघन चेकिंग अभियान चलाया। 28 और 29 जून को चले अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों पर बसों की परमिट शर्तों, फिटनेस, तकनीकी मानकों और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। तकनीकी निरीक्षण संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) आनंद वर्धन ने किया। अभियान के दौरान गंभीर अनियमितताएं मिलने पर कुल 80 बसों के चालान किए गए, जबकि 12 बसों को सीज कर दिया गया। इसके अलावा 15 बसें परमिट की शर्तों के विपरीत संचालित मिलीं, जिनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। तकनीकी जांच में दो बसों की स्थिति सड़क सुरक्षा के लिहाज से बेहद खराब पाई गई, जिनके फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त करने की संस्तुति की गई है। वहीं, 12 बसों में स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.