80 रुपये के उधार का विवाद बना मौत की वजह, मारपीट में महिला की मौत
जमुई, अगस्त 29 -- जमुई । निज संवाददाता जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना पहाड़ स्थित पतनेश्वर मंदिर के पास शुक्रवार की रात बकाया पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी मंजू देवी (55 वर्ष), पति लक्ष्मी पंडित के रूप में हुई है। मंजू देवी पिछले करीब छह वर्षों से पतौना पहाड़ के पास जनरल स्टोर की दुकान चला रही थीं। परिजनों के अनुसार, एक युवक ने उनकी दुकान से करीब 80 रुपये का सामान उधार लिया था। बकाया राशि मांगने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसी दौरान रामु मांझी और शंभू मांझी, पिता इंद्रदेव मांझी के साथ विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान मंजू देवी अपने पुत्र मंटू पंडित को ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.